Balia News: 53 बार किया रक्तदान, डॉ. आशुतोष को राज्यस्तरीय सम्मान
बलिया, अक्टूबर 4 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जनपद के बेल्थरारोड निवासी डॉ. आशुतोष कुमार सिंह को रक्तदान एवं रक्तदान जागरूकता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ. सिंह ने अब तक 53 बार रक्तदान कर अनेक जरूरतमंद मरीजों के जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह सम्मान संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई), लखनऊ में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया। समारोह में राज्य रक्त संचरण परिषद के निदेशक रविंद्र कुमार, एसबीटीसी के परियोजना निदेशक, एसजीपीजीआई के निदेशक प्रो. गौरव अग्रवाल तथा मेडिकल सुपरिंटेंडेंट आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- डॉ. आशुतोष को राज्यस्तरीय सम्मानरक्तदान के प्रति जागरूकता डॉ. आशुतोष लंबे समय से स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने, लोगों को रक्तद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.