बलिया, नवम्बर 15 -- Balia News: नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। गैंगस्टर एक्ट समेत कई अन्य गंभीर धाराओं में वांछित 50 हजार के इनामी को उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) लखनऊ की टीम ने गुरुवार को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के रुद्रवार गांव निवासी मुन्ना गोड़ उर्फ चन्द्रमल काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ नगरा और बलिया कोतवाली थानों में करीब पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बताया जाता है कि एसटीएफ (लखनऊ) के उपनिरीक्षक चन्द्र प्रकाश मिश्र मुखबिर की सूचना पर अपनी टीम के साथ 12 नवंबर को गुजरात के सूरत शहर स्थित लक्ष्मीनगर, आशापुरी सोसाइटी-02, गोवलनगर रोड, पांडेसरा पहुंचे और वहां से मुन्ना गोंड को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को एसटीएफ ने सूरत से पकड़ा पुलिस के अनुसार,...