बलिया, नवम्बर 27 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। पूर्वांचल के ऐतिहासिक ददरी मेला के नंदी ग्राम के प्रमुख आकर्षण में से एक चेतक प्रतियोगिता 29 नवम्बर को होगी। रविवार को सुबह 11 बजे से विभिन्न प्रांतों और जनपदों से आए घुड़सवार अपना भाग्य आजमाएंगे। सिर्फ 48 घंटे बाद होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए नपा प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। चेयरमैन संत कुमार गुप्त ने गुरुवार को चेतक प्रतियोगिता के मैदान का जायजा लिया। इस बार नगर पालिका प्रशासन की ओर से विजेताओं के लिए इनाम की घोषणा भी की गई है। चेतक प्रतियोगिता के विजेता को बुलेट दी जाएगी। जबकि पहले उपविजेता को बाइक और दूसरे रनर को स्कूटी इनाम में मिलेगी।कोरोना काल और लंपी के संक्रमण को लेकर विगत छह सालों से पशु मेला और चेतक प्रतियोगिता का आयोजन बाधित रहा। ऐसे में लंबे इंतजार के बाद आयोजित होने वाल...