बलिया, सितम्बर 25 -- Balia News: चितबड़ागांव, हिन्दुस्तान संवाद। 'सेवा संकल्प अभियान' और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती की पूर्व संध्या पर गुरुवार को उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन तहत फेफना विधानसभा क्षेत्र के महरेंव गांव स्थित पं. दीन दयाल उपाध्याय स्मारक अनुसंधान एवं आरोग्य केंद्र में वृहद रोजगार मेला का आयोजन हुआ। शुभारंभ भारत माता और मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मेला में 32 निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 790 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के आधार पर चयन कर नियुक्त पत्र प्रदान किया। हालांकि वृहद रोजगार मेले में लगभग 1400 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- रोजगार मेले में 985 अभ्यर्थियों का हुआ चयनमुख्य अतिथि का भाषण मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विच...