Balia News: 30 दिनों में 30 ट्रांसफार्मरों की बढ़ी क्षमता
बलिया, जुलाई 9 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जिले के करीब साढ़े चार लाख उपभोक्ताओं को निर्बाध तथा शासन के मंशानुरूप बिजली आपूर्ति के लिए बीते10 जून से ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के साथ ही जर्जर तार बदलना, पोल शिफ्टिंग स्विचगियर और फ्यूज बदलने का कार्य कराया जा रहा है। लेकिन रफ्तार बेहद सुस्त होने से उपभोक्ताओं को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। स्थिति यह है कि क्षमता वृद्धि को प्रस्तावित 350 ट्रांसफार्मरों में से एक महीना बाद महज 30 ट्रांसफार्मरों का क्षमता बढ़ाया जा सका है तथा 50 पर काम चल रहा है। उधर, उमसभरी गर्मी में लगातार बिजली की मांग और खपत बढ़ती जा रही। ऐसे में आए दिन ट्रांसफार्मर जलने, केबल ब्रस्ट होने आदि फाल्ट आ रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को बेहद परेशानी हो रही है। यह तो संयोग ही है कि अभी तक पूर्णरूपेण मानसून सक्रिय नहीं हुआ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.