बलिया, अक्टूबर 24 -- Balia News: बलिया। पूर्व सैनिकों के संगठन नया सबेरा ग्रुप की ओर से 26 अक्तूबर को बापू भवन टाउन हाल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। संगठन के अध्यक्ष अजय पांडेय ने बताया है कि इसके लिए पूरे जनपद के पूर्व सैनिकों से सम्पर्क किया जा रहा है। उनका कहना है कि संगठन रिटायर फौजियों के हर सुख-दुख में खड़ा रहने का प्रयास करता है। बताया है कि संगठन सकारात्मक सोच, बेहतर समाज और उज्जवल भविष्य के लिए काम कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...