बलिया, जुलाई 25 -- Balia News: नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को शनिवार को दबोच लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि पकड़े गये आरोपी के खिलाफ जनपद के अलग-अलग थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है।स्थानीय पुलिस ने गैगेस्टर के आरोपी भीमपुरा थाना क्षेत्र के चरौंवा निवासी जगदीश ठाकुर उर्फ गुड्डु को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि छानबीन में पता चला कि उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में चोरी, छिनैती, आबकारी एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के करीब 26 मुकदमें दर्ज है। इनमें भीमपुरा थाने में नौ, उभांव थाने में 11, नगरा और मनियर थाने में दो तथा सिकन्दरपुर और सुखपुरा थाने में एक-एक केस दर्ज है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसओ संजय मिश्र, एसआई पवन न...