बलिया, अगस्त 1 -- Balia News: बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सुरेमनपुर दियरांचल के गोपालनगर टाड़ी में सरयू नदी की कटान और तेज हो गई है। आलम यह है कि पिछले 24 घण्टे में नौ लोगों के मकान नदी में समाहित हो चुके हैं। गांव के प्राथमिक विद्यालय का अवशेष भाग भी नदी में समा गया है। इससे ग्रामीणों में अफरातफरी मची है। लोग अपना जरूरी सामान ट्रैक्टर आदि में भरकर सुरक्षित स्थान की ओर जा रहे हैं।कटान पीड़ितों के अनुसार, पिछले 24 घण्टे हवा तेज गति से चल रही है, जिससे कटान की रफ्तार भी बढ़ गई है। जिन लोगों का मकान बीते 24 घंटे के अंदर सरयू नदी में मकान समाहित हुआ है, उनमें झलखू यादव, उदय यादव, काशीनाथ यादव, सोमारू यादव, रोशन यादव, चंदन यादव, श्याम बिहारी यादव, पशुपति यादव, दीपक यादव आदि शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: कटान करती मन्दिर तक पहुंची...