Balia News: 22 से पहले सीएचसी सुखपुरा में सभी व्यवस्था करें दुरुस्त
बलिया, सितम्बर 20 -- Balia News: सुखपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह शनिवार की शाम को अचानक सीएचसी सुखपुरा पहुंचीं। उनके साथ एसीएमओ योगेंद्र दास भी थे। विधायक ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाएं देखीं। एसीएमओ के साथ ही सीएचसी अधीक्षक सिद्धि रंजन को निर्देश दिया कि 22 सितंबर से पहले अस्पताल की सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं, ताकि अस्पताल का संचालन सुचारू रूप से हो सके।इस दौरान अस्पताल परिसर की साफ-सफाई को लेकर युवाओं और ब्लॉक मुख्यालय के एडीओ पंचायत के बीच हुए विवाद तथा उसके बाद दर्ज मुकदमे का मामला भी विधायक के सामने उठाया गया। समरेंद्र सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर अस्पताल को सुचारू रूप से संचालित कराने, दर्ज मुकदमा वापस कराने तथा एडीओ पंचायत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.