बलिया, अगस्त 27 -- Balia News: बलिया। पीडी इण्टर कॉलेज (गायघाट-रेवती) के पूर्व प्रधानाचार्य स्व. रामलखन कुंवर की 21वीं पुण्यतिथि गुरुवार को आवास विकास कालोनी में मनायी गयी। इसमें स्व. कुंवर की धर्मपत्नी 101वर्षीय शैल देवी के साथ ही अन्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सहतवार थाना क्षेत्र के दुधैला निवासी रामलखन कुंवर ने पीडी इण्टर कालेज में स्थापना वर्ष से 1984 तक प्रधानाचार्य के रूप में अपनी सेवाएं दीं। अपनी कार्य प्रणाली से सभी अध्यापकों के साथ ही छात्रों के भी चहेते रहे। 15वर्षों तक गांव के प्रधान भी रहे। पुण्यतिथि पर आए गणमान्य लोगों ने उनकी कृतियों पर चर्चा की। श्रद्धांजलि देने वालों में राधेश्याम दुबे, अधिशासी अभियंता (आवास विकास) वीवी सिंह, तुषार सिंह, जितेन्द्र सिंह, कुंवर प्रशांत सिंह, विश्वकर्मा उपाध्याय, ...