बलिया, अगस्त 1 -- Balia News: नवानगर, हिन्दुस्तान संवाद। सिकंदरपुर तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण मुख्य समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस पर कुल कुल 209 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 23 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। बाकी 186 मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के लिए भेज दिया गया।सीडीओ आलोक कुमार ने कहा कि शासन की प्राथमिकता आमजन की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण की ...