Balia News: 'पूख' नक्षत्र में धान रोपाई में जोर-शोर से जुटे किसान
बलिया, जुलाई 23 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जिले में पिछले एक सप्ताह से सक्रिए मानसून के बीच गुरुवार को सुबह से धूप-छांव का खेल जारी रहा। हालांकि दोपहर बाद करीब तीन बजे शहर और ग्रामीण क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जिससे उमस काफी बढ़ गया। बारिश से गली मोहल्लों में कीचड़ फिसलन होना आम बात है। इससे लोगों को आवागमन में बेहद परेशानी होती दिखी। उधर, पर्याप्त बारिश के बाद किसान जोर-शोर से धान की रोपाई में जुट गए हैं। बुजुर्ग किसानों का कहना है कि 'पूख' नक्षत्र में रोपी गई धान का पैदावार बेहतर होता है। वहीं बारिश के कारण द्वाबा के किसान जो खरीफ की अन्य फसल अरहर, बाजरा, मक्का की खेती किए हैं, वह फसल के नुकसान पहुंचने की संभावना से चिंतित हैं। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, धान की रोपाई में जुटे किसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.