बलिया, अक्टूबर 25 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। शहर से सटे माल्देपुर स्थित नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विजयादशमी उत्सव श्रद्धा एवं पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। बच्चों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, भक्तिमय भजनों, श्रीराम दरबार की आरती तथा रावण दहन के माध्यम से भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया।

विजयादशमी उत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) चन्द्रप्रकाश तिवारी और विशिष्ट अतिथि आरएसएस के जिला प्रचारक अखिलेश तथा विद्यालय प्रबंध समिति की सदस्य डा. अमिता सिंह रहीं। प्रधानाचार्य शैलेंद्र त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया। संगीत विभाग के आचार्य शिवम मिश्र के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने सांस्कृत...