बलिया, अक्टूबर 15 -- Balia News: नगरा। चेकिंग के दौरान एक हूटर और काली फिल्म लगी कार को रोकने पर उसमें सवार युवक ने एसआई के साथ दुर्व्यहार किया। काफी प्रयास के बाद उसे काबू कर जवान थाने ले गये। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। इस घटना का वीडियो सोशल मिडिया पर वॉयरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान उक्त वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। थाने के एसआई दिनेश यादव विशुनपुरा चट्टी पर वाहनों की जांच-पड़ताल कर रहे थे। इस दौरान सड़क से गुजर रही तेज रफ्तार कार हूटर बजाते हुए निकल रही थी। पुलिसकर्मियों ने काफी प्रयास के बाद कार को रोक लिया। इसके बाद कार सवार युवक गाड़ी से उतरते ही पुलिस के जवानों से दुर्व्यहार करने लगा। वीडियो में वह सब इंस्पेक्टर को धमकी देते हुए कार छोड़कर जाने लगा। इस दौरान आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ जुट ...