बलिया, अगस्त 13 -- Balia News: बलिया। स्वतंत्रता दिवस को लेकर हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को पुलिस प्रशासन और ब्लॉक प्रशासन से लगायत आम लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाला, यात्रा में बज रहे देशभक्ति गीतों के तराने और वंदेमातम के जयघोष से संपूर्ण वातावरण देशभक्ति में लीन हो गया। बैरिया हिसं के अनुसार स्थानीय पुलिस ने शहीद स्मारक से बैरिया तिराहे तक तिरंगा यात्रा निकाला। उक्त तिरंगा यात्रा में सीओ बैरिया आलोक गुप्ता एसएचओ बैरिया राजेंद्र प्रसाद सिंह के अलावा सभी उप निरीक्षक सभी चौकी इंचार्ज सहित लगभग 110 महिला व पुरूष पुलिसकर्मी शामिल थे। तिरंगा यात्रा वापसी के समय जोरदार बारिश शुरू हो गई। जिसमें सभी पुलिसकर्मी भींग गए। तिरंगा यात्रा में क्राइम इंस्पेक्टर एके मिश्रा,चौकी प्रभारी बैरिया मुकेश कुमार, चौकी प्रभारी चांद दियर अवनीश त्रिपाठी, च...