बलिया, अक्टूबर 16 -- Balia News: बांसडीहरोड। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर पर ड्यूटी से लौटते समय कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पीड़ित रेलकर्मी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। बलिया शहर के सतनी सराय निवासी 46 वर्षीय रवीन्द्र नाथ चौबे स्थानीय रेलवे स्टेशन पर एसएम के पद पर तैनात हैं। उनका कहना है कि गुरुवार को ड्यूटी समाप्त होने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। इसी बीच मझौली गांव के पास पहले से घात लगाए तीन-चार लोगों ने लाठी-डंडा से हमला कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...