Balia News: हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
बलिया, अगस्त 9 -- Balia News: भीमपुरा। स्थानीय पुलिस ने रविवार को हत्या के प्रयास के आरोपी शाहपुर टिटिहां निवासी भृगुनाथ शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि शाहपुर टिटिहां निवासी आशा सिंह ने तहरीर देकर बताया है कि मेरा बेटा राहुल इब्राहिमपट्टी कूलर बनवाने के लिए गया था। आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश को लेकर भृगुनाथ तथा उसके पुत्र सुनील ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी किड़िहरापुर रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर इब्राहिमपट्टी देशी शराब की दुकान के पास फेंका गया धारदार हथियार पुलिस ने बरामद कर लिया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी इब्राहिमपट्टी श्रीकृष्ण प्रजापति, सिपाही शिवचंद, समर्थ, जयप्रकाश चौधरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.