बलिया, अगस्त 7 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जमीन के विवाद में करीब सात साल पहले हुई हत्या के मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने गुरुवार को पिता-पुत्र समेत नौ को आजीवन कारावास की सजा सुनायी। न्यायालय ने सभी पर 91-91 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।सहतवार थाना क्षेत्र के कुशहर गांव के कुआं घर के पास खेत की बुआई करने के दौरान 29 जून 2019 को दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष ने लाठी-डंडा, हंसिया, फरसा आदि से हमला कर दिया। इस घटना में 42 वर्षीय श्याम नारायण वर्मा, राजनारायन, अरविंद, अवधेश और दुर्गावती देवी घायल हो गयीं। गंभीर रुप से घायल श्याम नारायण को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मृतक के भाई राजनारायन की तहरीर पर सहतवार पुलिस ने शिवमुनि वर्मा, उसके पुत्र लक्ष्मण वर्मा के ...