बलिया, सितम्बर 22 -- Balia News: सुखपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। लम्बे समय से प्रतीक्षित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सुखपुरा का उद्घाटन मंगलवार को हो गया। प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी तथा क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह ने फीता काटकर सीएचसी का लोकार्पण किया। सीएमओ डॉ. एके राय बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। सीएचसी के शुरू होने से सुखपुरा सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने का रास्ता साफ हुआ है।

स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता दानिश अंसारी ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सुखपुरा सीएचसी का शुभारंभ इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाना सरकार की प्र...