बलिया, अक्टूबर 19 -- Balia News: बलिया। संयुक्त किसान मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल संयुक्त किसान मोर्चा के जिला संयोजक परमात्मा नंद राय के नेतृत्व में सोमवार को महाराजपुर के नाहर छपरा गांव पहुंचा,जहां घाघरा का कटान बड़ी तेजी से हो रहा है। बस्ती से नदी का किनारा, कहीं 20,कहीं 15, कहीं 10 मीटर की दूरी पर है। कटान की रफ्तार से आशंका है कि यदि इसे नहीं रोका गया तो एक सप्ताह में आधा दर्जन और मकान नदी में समा जाएंगे। मोर्चा ने डीएम से स्थाई समाधान की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में लक्ष्मण पांडे, वंशीधर पासवान, पुतुल, राकेश, योगेश राठौर, लालजी यादव आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...