Balia News: स्टेशन रोड पर चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान
बलिया, अगस्त 12 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। लम्बे समय बाद नगर पालिका की ओर से बुधवार को एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान पटरियों पर कब्जा करने वाले दुकानदारों के कुछ सामानों को नपा ने जब्त कर लिया। इस कार्रवाई से काफी देर तक खलबली मची रही।करोड़ों रुपये खर्च कर शहर से गुजर रहे एनएच 31 को माल्देपुर मोड़ से कदम चौराहा तक फोर लेन बनाया गया। बीच में डिवाइडर तथा दोनों तरफ नालों को निर्माण कराया गया। शुरुआती दौर में ही अधिकारियों ने सड़क के दोनों तरफ के दुकानदारों को बता दिया था कि उनकी सीमा नाला के अंदर है। नाला को खाली रखने की अपील की गयी थी। हालांकि कुछ दिनों बाद ही दुकानदारों ने नाला पर कब्जा कर लिया। इसका नतीजा यह हुआ कि सामान खरीदने के लिए पहुंचने वाले लोग सड़क पर ही गाड़ी खड़ी करने लगे। इसके चलते दिन में कई बार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.