बलिया, अक्टूबर 29 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। तमाम कवायदों के बाद भी यातायात की व्यवस्था सुचारू नहीं हो सकी है। खासकर स्कूलों के आसपास की स्थिति और भी खराब है। उच्च न्यायालय ने स्कूलों के आसपास यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सीबीएसई से प्रभावी उपाय सुझाने को कहा है। सीबीएसई को स्कूलों की ओर से रिपोर्ट भेजनी है।जिले में विद्यालयों के आसपास की यातायात व्यवस्था को देखें तो बुरा हाल है। विद्यालयों के बाहर मुख्य मार्ग पर कभी भी पुलिस नहीं रहती है। सरकार ने कानून बनाया है कि 18 वर्ष से नीचे का कोई लड़का बाइक चलाते पकड़ा जाएगा तो जुर्माना के साथ ही उसके पैरेंट्स का ड्राइविंग लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: स्कूलों के सामने टेम्पों स्टैंड से जाम, छात्रों के लिए बवाल-ए-जान इस नियम का कहीं कभी भी पालन नहीं होत...