बलिया, नवम्बर 27 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। नरही पुलिस ने दो दिन पहले पिकअप पर लदे आधा दर्जन गोवंश को बरामद कर जिस गौशाला को सौंपा था, वहां से तीन गोवंश संदिग्ध हालत में गायब हो गये। इस मामले में नया मोड़ तब आया जब एक व्यक्ति पशु मेला में पहुंचा और पशुओं को अपना बताते हुए आरोप लगाया कि गौशाला ने उन मवेशियों को बेच दिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में ग्राम प्रधान ने चोरी की तहरीर दी है। इसके आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

गोवंश बरामदगी और गायब होने का मामला नरही पुलिस ने मंगलवार की रात भरौली के पास चेकिंग के दौरान एक पिकअप को संदेह के आधार पर रोकने का प्रयास किया। बताया जाता है कि कुछ दूरी पर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पीछा करते हुए पहुंची पुलिस ने वाहन के साथ ही उस पर लदे छह गोवंश को बरामद कर लिया। इसके ब...