बलिया, जुलाई 6 -- Balia News: सिकंदरपुर। नवानगर ब्लॉक के उसूरी गांव में नौ लाख की लागत से बने सीसी सड़क का लोकार्पण रविवार की देर शाम ब्लॉक प्रमुख केशव चौधरी ने फीता काटकर किया। इस दौरान प्रमुख ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास सरकार की प्राथमिकता में है। कहा कि अच्छी सड़कें गांवों के विकास की आधारशिला होती हैं और इससे आम लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश सिंह उर्फ गुड्डू ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जनप्रतिनिधि लगातार प्रयासरत हैं और आगे भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। इस सड़क के निर्माण से गांव के लोगों को बरसात के दिनों में होने वाली कठि...