Balia News: सावन शिवरात्रि पर महादेव का हुआ अभिषेक
बलिया, अगस्त 11 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जिले भर में मंगलवार को सावन महीने के शिवरात्रि पर भोला भक्त महिला व पुरुषों ने हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के बीच शिवालयों में स्थापित शिवलिंग पर जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक किया। वहीं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रूद्राभिषेक, अष्टाध्यायी समेत अन्य अनुष्ठानों से भोर में ही संपूर्ण वातावरण अड़भंगी के भक्ति में लीन हो उठा। व्रत रखे लोगों ने विधि-विधान से भगवान शंकर और माता पार्वती पूजन किया, भोलेनाथ को भांग, धतुरा, बिल्वपत्र, फल-फूल तथा मां पार्वती को 16 श्रृंगार की सामग्री चढ़या और कथा श्रवण किया, शक्ति सार्म्थय के हिसाब से पुरोहित को दान-पुण्य किया। शिवरात्रि पर भोर से ही शिवालयों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.