बलिया, जुलाई 30 -- Balia News: बलिया। सावन महीने के पहले दिन गुरुवार को नगर के बालेश्वर मंदिर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में भी आस्था की भीड़ उमड़ी रही। मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा है। सभी शिव मंदिरों को आकर्षक रूप दिया गया था। भीड़-भाड़ व जाम के मद्देनजर पुलिस की विशेष व्यवस्था की गयी थी। बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक के लिए सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रावण मास के शुरूआत के मद्देनजर रात तक शिव मंदिरों की सजावट को अंतिम रूप दिया गया। भोले बाबा के दर्शन की होड़ का आलम रहा कि कई श्रद्धालु भोर से ही मंदिरों में जुटने लगे। यह भी पढ़ें- सावन के पवित्र माह में गूंजेगा हर-हर महादेव का जयकारा मंदिरों में दूध के साथ ही गंगाजल से औघड़दानी का अभिषेक किया। श्रावण मास के पावन पर्व पर शिव भक्त बोलबम का जयकारा लगाते...