बलिया, अगस्त 23 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। भोलेनाथ शंकर के प्रिय महीना सावन के अंतिम सोमवार पर आज यानि 24 अगस्त को भोला भक्त शिवालयों में स्थापित शिवलिंग पर जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक करेंगे। अंतिम सोमवार को लेकिर शिवालयों की सफाई और सजावट का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शहर बालेश्वर नाथ मंदिर समेत अन्य शिवालयों में विविध धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मानस पाठ एक दिन पहले से शुरू हो गया है। शहर में रविवार की शाम से कांवरियों के आने का सिलिसला शुरू हो गया है। भजन-कीर्तन और जयघोष से एक दिन पहले ही पूरा शहर शिमवमय हो उठा है। यह भी पढ़ें- सावन महीने में जलाभिषेक करने से मनुष्य की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैशिवालयों की तैयारियाँ शहर के ऐतिहासिक बाबा बालेश्वर मंदिर में भोला भक्त महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की गई है। सोमवार को भक्तो...