बलिया, जुलाई 7 -- Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। सार्वजनिक नाली को बंद करने को लेकर कस्बा के वार्ड संख्या तीन व नौ के लोगों ने सोमवार को नगर पंचायत चेयरमैन सुनील कुमार सिंह बब्लू के नेतृत्व में एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी से मिलकर पत्रक सौंपा। एसडीएम ने तत्काल राजस्व टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई तथा रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया。 यह भी पढ़ें- Varanasi News: शिकायतों की लगी झड़ी, 90 फीसदी निराश लौटे शिकायत का विवरण लोगों ने बताया कि नपं से वर्षों पूर्व बनाई गई सार्वजनिक नाली का पानी पुराने गड्ढे में गिरता है। आरोप लगाया कि एक महिला द्वारा उक्त अराजी नम्बर की भूमि खरीदने का दावा किया जा रहा है, जबकि उक्त स्थान वर्षों से गड्ढे के रूप में दर्ज है और सिंचित भूमि नहीं है। आरोप लगाया कि गड्ढे की भूमि को समतल (धरी) दर्शाक...