बलिया, नवम्बर 8 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जनपद में आगामी निर्वाचन की तैयारियों के तहत सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के सम्भाजन का प्रस्ताव अनुमोदन के लिए प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजा गया है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद के सात विधानसभा क्षेत्रों में वर्तमान में कुल 2859 मतदेय स्थल हैं। इनमें बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र में 446, रसड़ा में 420, सिकन्दरपुर में 358, फेफना में 383, बलिया नगर में 394, बांसडीह में 451 तथा बैरिया विधानसभा क्षेत्र में 407 मतदेय स्थल हैं। विधानसभा क्षेत्रवार मतदेय स्थलों का विवरण तैयार कर सम्भाजन प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी को अनुमोदन के लिए भेजा गया है। यह भी पढ़ें- Balia News: सात विस क्षेत्रों में कुल 2859 मतदेय स्थल, अनुमोदन को भे...