बलिया, अक्टूबर 24 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के न्यूट्री सीरियल घटक के तहत मिलेट्स महोत्सव/मेला और उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत मिलेट्स रेसिपी विकास एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को ऑफिसर्स क्लब में किया गया। इसमें मोटा अनाज (मिलेट्स) से बने व्यंजनों का स्वाद सबकी जुबान पर छा गया। सांवा की बनी खीर को पहला स्थान मिला, जबकि मड़ुआ की बनी इडली दूसरे स्थान पर रही।परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुज और प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह और मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए 11 प्रतिभागियों ने श्रीअन्न से तैयार किए गए विभिन्न व्यंजनों को निर्णायक समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : म...