बलिया, जुलाई 28 -- Balia News: नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। कूटरचित अभिलेख के जरिये नौकरी हासिल करने वाले सहायक अध्यापक के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य कई धारा में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। शिक्षा क्षेत्र नवानगर के खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने स्थानीय पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया है कि शिवनाथ यादव ने कम्पोजिट विद्यालय बेलसड़ी पर कूटरचित अभिलेखों के आधार पर सेवायोजित था। जांच के बाद बीएसए की ओर से आरोपी शिक्षक का 24 मार्च को बर्खास्त करने के बाद मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया गया था। यह भी पढ़ें- Nawada News: सात माह बाद भी आरोपित नियोजित शिक्षकों पर कार्रवाई नहीं बीईओ नवानगर का कहना है कि तहरीर पंजीकृत डाक से थाना सिकन्दरपुर भेजा गया। उन...