बलिया, अगस्त 27 -- Balia News: फेफना। थाना क्षेत्र के इंदरपुर गांव में बुधवार की रात अपने घर में चौकी पर सोये युवक को सांप ने डस लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इंदरपुर निवासी 42 वर्षीय बिहारी सिंह खाना खाने के बरामदे में लगे चौकी पर सो गए। मध्य रात्रि के बाद करीब दो बजे उनके चेहरे पर सांप ने डंस लिया। हालत बिगड़ते देख परिजनों ने एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। बिहारी के तीन बेटे विशाल सिंह, विवेक सिंह व राज सिंह तथा एक बेटी पायल है। पत्नी प्रेमलता की रोते-रोते बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- Buxar News: फफदर गांव में सांप डंसने से युवक की मौत यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: सोते समय किशोर को सांप ने डसा, मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...