Balia News: सर्पदंश से युवक की गयी जान
बलिया, अगस्त 16 -- Balia News: सोहांव। नरही थाना क्षेत्र के शाहपुर बभनौली के रैयाखाड़ी निवासी 24 वर्षीय सुरजीत पासवान की रविवार की सुबह सर्पदंश से मौत हो गयी। हादसे के बाद गांव-घर में मातम पसर गया। बताया जाता है कि युवक गांव के बाहर खेतों में धान की सिंचाई करने गया था। इसी बीच सांप ने डंस लिया। जानकारी होने पर परिजन झाड़-फूंक के लिए ले गये। हालांकि कामयाबी नहीं मिलने पर बक्सर (बिहार) के प्रताप सागर एक अस्पताल में पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की जानकारी होते ही परिजन बिलखने लगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.