बलिया, अगस्त 23 -- Balia News: फेफना। क्षेत्र में टोंस नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण कई गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। इसके चलते सांप और बिच्छु जैसे जहरीले जीव भी सामने आने लगे हैं। बताया जाता है कि इलाके के तीखा निवासी 50 वर्षीय स्वामीनाथ चौधरी रविवार की शाम खेत घुमने गये थे। इसी बीच उन्हें सांप ने डंस लिया। जानकारी होने पर उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...