बलिया, अगस्त 5 -- Balia News: बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सुरेमनपुर दियरांचल के गोपालनगर टाड़ी में कटान का कहर लगातार जारी है। हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। आलम यह है कि पिछले 24 घण्टे में चार लोगों का पक्का मकान नदी में समाहित हो गया है। हालांकि इन चार घरों में ही 12 लोगों का परिवार रहता था। लगातार कटान होने से गांव में अफरातफरी का माहौल है। लोग अपना जरूरी सामान ट्रैक्टर आदि में भरकर सुरक्षित स्थान की ओर जा रहे हैं। कटान पीड़ितों ने बताया कि जब हवा तेज गति से चल रही होती है, तब कटान भी बहुत तेजी से होने लग रहा है। जिन लोगों का मकान 24 घंटे के अंदर सरयू नदी में समाहित हुआ है, उनमें मकरध्वज यादव, शम्भूनाथ यादव, जनार्दन यादव और लल्लन यादव शामिल हैं। इसके अलावा अबभी दर्जन भर मकान कटान के मुहाने पर आ गये हैं। टाड़ी के कटान पीड़ित अपना घर उजाड़...