बलिया, अक्टूबर 27 -- Balia News: बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सुरेमनपुर दियरांचल के गोपालनगर में कटान का कहर जारी है। गोपालनगर टाड़ी में मंगलवार को सरयू नदी की कटान में मुसाफिर यादव का पूरा मकान और हंसराज यादव के मकान का एक हिस्सा नदी में समाहित हो गया। उक्त के अलावा शिवनाथ यादव, विजय सिंह समेत आधा दर्जन लोगों का मकान कटान के मुहाने पर पहुंच गया है। उधर, गोपालनगर में हरिशंकर यादव, प्रभुनाथ यादव, लालजी साहनी और बच्चा यादव समेत करीब एक दर्जन लोगों के मकानों पर भी कटान का खतरा मंडरा रहा है। नदी उपजाऊ खेतों को काटते हुए बस्ती की ओर बढ़ रही है। कटान का दंश झेल रहे ग्रामीणों ने राजस्व विभाग के अधिकारियों पर उनकी समस्याओं के अनदेखी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पिछले तीन महीने से लेखपाल को मौके पर पहुंचकर स्थिति देखने के लिए बुलाया जा रहा है, ल...