बलिया, जुलाई 2 -- Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी की कटान से प्रभावित भोजपुरवा और टिकुलिया गांव का गुरुवार को एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी के निर्देश पर नायब तहसीलदार आशीष सिंह ने राजस्व टीम के साथ निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कटान प्रभावित परिवारों के घर-घर जाकर जानकारी ली। उन लोगों से बातचीत की, जो बढ़ते कटान के डर से अपने ही हाथों से वर्षों पुराने मकानों को तोड़ रहे हैं। ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ है। बताया कि यदि हालात और बिगड़ते हैं तो हुसेनाबाद स्थित पॉलीटेक्निक कालेज के पास राहत शिविर बनाया जाएगा। वहां प्रभावित परिवारों के रहने-खाने, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था रहेगी。

कटान प्रभावित परिवारों का सत्यापन निरीक्षण के दौरान लेखपाल द्वारा तैयार की गई कटान प्रभावित परिवारों की...