बलिया, अक्टूबर 29 -- Balia News: बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सुरेमनपुर दियरांचल के गोपालनगर बशिष्ठ नगर सिवान पर हो रही सरयू नदी की कटान का निरीक्षण करने शुक्रवार को न्यायिक उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार यादव व नायब तहसीलदार उदय राज रत्ना पहुंचे। तहसील के अधिकारियों के सामने ही तेज लहरों में पांच-पांच मिनट के अंतराल में भूमि कटकर नदी में गिर रही थी।अधिकारियों ने निरीक्षण में पाया कि कटान स्थल से गोपालनगर व वशिष्ठ नगर बस्ती की दूरी महज 15 से 20 मीटर ही रह गई है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से अपने आशियानों को बचाने की गुहार लगाई। एसडीएम न्यायिक ने ग्रामीणों को आश्वस्त कि रिपोर्ट बनाकर बाढ़ विभाग व अपने उच्च अधिकारियों को भेजेंगे। गांव के सुनील यादव, पूर्व प्रधान प्रदीप यादव, प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन यादव आदि ने बताया की लगातार कई दिनों से कटान हो...