बलिया, अक्टूबर 23 -- Balia News: बलिया, हिन्दुस्तान टीम। रबी बुआई का सीजन चल रहा है, ऐसे में किसानों को खेतों के लिए खाद की जरूरत है। जिले में तमाम समितियों पर उर्वरक की किल्लत से किसानों को परेशानी हो रही है। हिसं लालगंज के अनुसार,मुरलीछपरा ब्लाक क्षेत्र की साधन सहकारी समितियों भगवानपुर, दोकटी और शिवपुर कपूर दियर पर अब तक डीएपी, एनपीके और यूरिया की आपूर्ति नहीं हुई है। इससे किसान परेशान हैं। रबी फसलों की बुवाई के समय किसान रोजाना समितियों का चक्कर काट रहे हैं। किसानों के अनुसार, समितियों पर डीएपी की कीमत 1,350 रुपये, एनपीके की 1,450 रुपये और यूरिया की 266 रुपये प्रति बोरी है। जबकि निजी दुकानों पर डीएपी करीब 1,700 रुपये, एनपीके 1,600 रुपये और यूरिया 300 से 350 रुपये प्रति बोरी की दर से मिलने की बात कही जा रही है। ऐसे में सरकारी समितियों प...