Balia News: सभासद ने वितरित की पठन-पाठन सामग्री
बलिया, जुलाई 27 -- Balia News: बेल्थरारोड। नगर पंचायत वार्ड नंबर पांच के सभासद मोहम्मद सद्दाम ने प्राथमिक विद्यालय सीनियर नंबर एक में बच्चों को कॉपी, ड्राइंग बुक, पेंसिल, रबर और कटर जैसी स्टेशनरी सामग्री और मिष्ठान का वितरण किया। सभासद ने कहा कि उनके प्रयास से विद्यालय में स्मार्ट टेबल, बेंच, स्मार्ट टीवी व स्मार्ट बोर्ड विभागीय स्तर पर पहुंच गए हैं। पाठ्य सामग्री पाकर और आधुनिक सुविधाओं को देखकर बच्चे खुशी से झूम उठे। इस दौरान बच्चों व अतिथियों को जलपान की व्यवस्था की गई। इस मौके पर प्रधानाध्यापक दिलीप कुशवाहा, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष नैयर आजम, आशुतोष तरुण पांडेय, सुवर्णा यादव, दानिश आफताब, सर्वजीत, उज्जवल कुमार, इंद्रजीत शर्मा, सज्जाद आदि थे। यह भी पढ़ें- Pakur News: उर्दू प्राथमिक विद्यालय में किया गया विद्यालय किट का वितरण
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.