बलिया, जुलाई 30 -- Balia News: बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। मुरलीछपरा ब्लाक के सुकरौली गांव निवासी आदित्य यादव को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (वाराणसी) के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल के हाथों गोल्ड मेडल के साथ मास्टर ऑफ आर्टस की उपाधि मिली है। इससे परिवार व गांव में खुशी का माहौल है। बेहद साधारण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से होते हुए भी आदित्य ने अपने कठिन परिश्रम व लगन से यह मुकाम हासिल किया है। आदित्य के पिता राजकुमार यादव मुरलीछपरा में सफाईकर्मी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने कहा कि बेटे की लगन और मेहनत देखकर विश्वास था कि बेटा उनका सम्मान बढ़ाएगा। आदित्य की यह कामयाबी क्षेत्र में युवा वर्ग को बिशेष रूप से प्रेरणा प्रदान कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...