Balia News: सपा नेतृत्व ने बढ़ाया कुशवाहा समाज का सम्मान : सुनील
बलिया, अक्टूबर 25 -- Balia News: नवानगर, हिन्दुस्तान संवाद। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के गोसाईपुर गांव में रविवार को कुशवाहा समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य का स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक मो. रिजवी भी मौजूद रहे।जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य ने कहा कि पीडीए समाज के छोटे कार्यकर्ता को जिले की कमान सौंपकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने न केवल उनका, बल्कि पूरे समाज का मान बढ़ाया है। अब कुशवाहा समाज की जिम्मेदारी है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को जिताकर अखिलेश यादव के विश्वास को कायम रखे। कहा कि समाज को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना होगा।मो. रिजवी ने कुशवाहा समाज के लोगों को भरोसा दिलाया कि उनके सम्मान पर किसी भी तरह की आंच नहीं आने दी जाएगी। समारोह में परशुराम वर्मा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.