बलिया, अक्टूबर 14 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग जगहों पर मंगलवार की रात हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि बाइक सवार तीन लोग घायल हो गये। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

खोरीपाकड़ के पास ट्रक की टक्कर से युवक की मौत फेफना, हिसं के अनुसार खेजुरी थाना क्षेत्र के पटपर निवासी 24 वर्षीय गुड्डु यादव के किसी दोस्त की बाइक इलाके के खोरीपाकड़ गांव के पास खराब हो गयी थी। उसके बुलाने पर रात करीब साढ़े नौ बजे गुड्डी अपनी मोटरसाइकिल लेकर खोरीपाकड़ गांव के पास पहुंचा। वह खराब गाड़ी को टोचन कर ले जाने का प्रयास कर रहा था। बताया जाता है कि इस दौरान वह अपनी बाइक पर बैठा हुआ था। इसी बीच एनएच 31 से गुजर रही सिमेंट लदी ट्रक से बाइक की हल्की टक्कर हो ...