Balia News: सड़क हादसों में दो युवक घायल
बलिया, नवम्बर 8 -- Balia News: रसड़ा। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के नगपुरा गोदाम के पास रविवार को दोपहर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क नीचे गड्ढा में पलट गई। हादसे में मटिहीं की ओर से अपने गांव लौट रहे बाइक सवार इलाके के बस्तौरा निवासी 30 वर्षीय सूरज व 31 वर्षीय बलवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर परिजन अस्पताल पहुंच गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.