Balia News: सड़क-बिजली की समस्या से उपेक्षा का शिकार गांव की आबादी
बलिया, अक्टूबर 13 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। शहर के ग्रामसभा रामपुर महावल में टूटी सड़कें, क्षतिग्रस्त नालियां एवं बिजली के जर्जर तारों की समस्या लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए नगर मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा को पत्रक सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की कई सड़कें टूटकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे अक्सर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बरसात के समय स्थिति और भी गंभीर हो गयी है। कई स्थानों पर नालियां टूट चुकी हैं।जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे नाली का गंदा पानी सड़कों एवं आबादी के आसपास जमा रहता है। प्राथमिक विद्यालय के कई कमरे बिल्कुल जर्जर होने की कगार पर है। जबकि जूहा स्कूल की सभी कक्षाएं केवल एक कमरे तक सीमित हो गयी हैं। बिजली के तार व खम्भे जर्जर हो चुके हैं। ग्रामीणों ने जल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.