Balia News: सड़क निर्माण देखने गए ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला
बलिया, अगस्त 5 -- Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के पिंडहरा गांव के पाण्डेय के पोखरा में सोमवार की देर शाम सरकारी चकमार्ग निर्माण के दौरान कुछ लोगों ने प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष तथा पिंडहरा के ग्राम प्रधान नितेश पाण्डेय रंजन को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने छह नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जाता है कि ग्राम प्रधान नितेश पाण्डेय गांव के ही मनबोध राजभर के साथ सरकारी सड़क का निर्माण कार्य देखने पहुंचे थे। इसी दौरान चकमार्ग बनने का विरोध कर रहे गांव के ही अशोक गोड़ ,सतन गोड़, रुबी, उर्मिला ने अपने घर की छत पर चढ़कर विवाद शुरू कर दिया। प्रधान ने यह कहकर समझाने का प्रयास किया कि यह सार्वजनिक विकास कार्य है। काम पूरा हो जाने पर इसका लाभ सभी को मिलेगा। आरोप है कि इसके बावजूद आरोपियों ने छत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.