बलिया, अगस्त 19 -- Balia News: नगरा। तीन दिन पहले सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान सोमवार की रात मौत हो गयी। इसकी जानकारी होते ही गांव-घर में मातम पसर गया। इलाके के जुड़नपुर निवासी 32 वर्षीय राजेंद्र राठौर शनिवार को गांव की चट्टी पर जा रहा था। सड़क पार करते समय सिकन्दरपुर की ओर से गुजर रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया। इस घटना में गंभीर रुप से घायल युवक को स्थानीय पीएचसी पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उसे मऊ लेकर चले गये जहां पर उपचार के दौरान सोमवार की रात उसने दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...