बलिया, अक्टूबर 29 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। गंगा मुक्ति एवं प्रदूषण विरोधी अभियान के प्रणेता रमाशंकर तिवारी ने कहा कि गंगा सफाई की अनियमित चाल और लापरवाही से गंगा निर्मलता के सवाल पर हतप्रभ और हैरान हैं। राष्ट्रीय नदी गंगा को संवैधानिक दर्जा देकर ही उसके प्राचीन वैभव को लौटाना संभव है। यह विडम्बना है कि अबतक कोई सार्थक राष्ट्रीय जल नीति नहीं बन सकी है।तिवारी बुधवार को महावीर घाट स्थित संकट मोचन मंदिर में अभियान की मासिक समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। कहा कि राजनीति की मैली चादर से भी गंगा का मैलापन दूर नहीं हो रहा है। नदी में गंदे नाले अबभी गिर रहे हैं। बातूनी कसरत से गंगा साफ होने वाली नहीं हैं। इस दौरान डा. हरेन्द्र नाथ यादव, ऋषि कुमार, यशराज, राजकुमार साहनी, मोहन पाण्डेय आदि थे। अध्यक्षताा डॉ. कमलाकर तिवारी ने किया।

हिंदी हिन्दुस...