बलिया, सितम्बर 2 -- Balia News: सुखपुरा। बलिया-सिकंदरपुर मुख्य मार्ग से करनई जाने वाला संपर्क मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया है। सड़क पर पानी जमा होने के कारण राहगीरों के साथ-साथ इस मार्ग से प्रतिदिन आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी भारी परेशानी हो रही है। इसी मार्ग पर एक महाविद्यालय, प्राथमिक विद्यालय समेत करीब आधा दर्जन विद्यालय स्थित हैं। सड़क पर जलभराव के कारण विद्यार्थियों एवं छोटे छोटे बच्चों को विद्यालय पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है। कई स्थानों पर सड़क और पानी का अंतर स्पष्ट नहीं होने से दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थिति गंभीर हो गई है। यह भी पढ़ें- Chapra News: वार्ड 23 में 21 साल से नाला जाम, जलजमाव से 100 से अधिक परिवार परेशान लंबे समय से खराब स...