बलिया, अक्टूबर 4 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। संतान की लम्बी उम्र और स्वस्थ जीवन के लिए माताओं ने शनिवार को जिउतिया का 24 घंटे का निर्जला व्रत रखा। शाम को गंगा सहित विभिन्न नदियों में स्नान के बाद आसपास के मंदिरों में पूजन-अर्चन किया तथा पुरोहित से कथा सुनीं। फल, वख व द्रव्य चढ़ाकर सुख समृद्धि की कामना जिउतबंधन गोसाई से की। मंदिरों पर शाम को व्रतियों की भारी भीड़ नजर आयी। कुछ महिलाओं ने अपने घर पर ही स्वयं से कथा पढ़कर विधि विविधान से पूजन-अर्चन किया। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने रखा जीवित्पुत्रिका व्रतमहिलाओं का स्नान शहर के महावीर गंगा घाट, विजयीपुर, शिवरामपुर आदि गंगा घाटों पर शाम के पांच बजे स्नान के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ गयी। व्रतियों ने स्नान के बाद आसपास के मंदिरों पर व...